Sunday, April 27, 2025

मुज़फ्फरनगर में छछरौली में देव स्थान खंडित होने से ग्रामीणों में रोष

मोरना। शरारती तत्वों द्वारा गाँव स्थित भूमिया खेड़ा में देवस्थान खण्डित कर शान्ति भंग करने का प्रयास किया गया। देव स्थान खण्डित होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पूर्व प्रधान सहित अन्य व्यक्तियों ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव छछरौली में अर्जुन वाला तालाब के पास भूमिया खेड़ा पर गाँव के देवस्थान हैं। गुरुवार की शाम ग्रामीण सतीश कुमार ने देव स्थान को खंडित पाया, तो गाँव मे आकर जानकारी दी, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। भूमिया खेड़ा पर पहुँचे पूर्व प्रधान अनुज पहलवान ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे मोरना चौकी प्रभारी विपुल कुमार ने घटना की जानकारी की। देव स्थान को खंडित किये जाने की घटना पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए शीघ्र जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर गोल्डी, शमशेर सिंह, सोनू, नीरज प्रधान, राजकुमार, गुड्डू चौहान, अमित चौहान, पिन्टू, सचिन आदि ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय