Wednesday, March 19, 2025

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को मिली जमानत

हरिद्वार। 51 दिनों तक जेल में रहने के बाद आखिरकार पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत मिल गई। जमानत के बाद बुध या गुरुवार को वह जेल से रिहा हो जाएंगे। गौरतलब है कि खानपुर विधायक उमेश शर्मा के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोप में 27 जनवरी को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में थे। जेल जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज न्यायालय ने 50- 50 हजार के दो जमानतियों पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय