Monday, May 19, 2025

सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक राजेश चुन्नू, क्षेत्र की समस्याओं से कराया रूबरू

मुरादाबाद। मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी पूर्व विधायक राजेश चुन्नू शनिवार शाम को लखनऊ में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और कांठ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की। राजेश चुन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें क्षेत्र के विकास में योगदान देने का पूर्ण रूप से आश्वासन दिया।

राजेश चुन्नू ने मुख्य रूप से विकास क्षेत्र छजलैट के मुरादाबाद बिजनौर मार्ग पर स्थित मथाना से सिहाली अकबरपुर, निघी व मनकुआ होते हुए बूढ़ेरना नहर तक सड़क के नवनिर्माण व चौड़ीकरण एवं ग्राम दरियापुर को सड़क से जोड़ने की बात की। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक के साथ उनके बेटे व भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रांत चौधरी भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय