Tuesday, May 20, 2025

उत्तराखंड में पिथौरागढ़-एंचोली के अडोली में वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, चार घायल

देहरादून/पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़-एंचोली क्षेत्र में अंडोली के पास सोमवार सुबह बोलेरो ((यूके 05 टीए- 2683 ) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित शादी समारोह से बोलेरो से वापस लौट रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, यह खाई 200 मीटर गहरी है। बोलेरो में कुल आठ बाराती सवार थे। जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस और लोगों से समन्वय स्थापित कर चार लोगों के शव खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किए।

 

 

घायलों के नाम चमाली निवासी 49 वर्षीय जगदीश, 19 वर्षीय हिमांशु, 18 वर्षीय प्रियांशु और 42 वर्षीय राजेंद्र हैं। मृतकों में अजय कुमार (32) पुत्र होशियार, पवन कुमार (40) पुत्र जगत राम, अंगद कुमार (34) पुत्र जगत राम और कैलाश कुमार (48) पुत्र शोबन राम हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय