Friday, May 9, 2025

नोएडा में नव विवाहिता समेत चार का संदिग्ध अवस्था में मौत

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली एक 21 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इसके अलावा थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला, थाना जारचा और थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

थाना फेस-तीन के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि निशा 21 वर्ष पत्नी दीपचंद मामूरा गांव में रहती थी। उसके घर वालों ने उसे गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतका की कुछ समय पूर्व ही शादी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है।

थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मझली पत्नी हर्षित थाना क्षेत्र में झुग्गी बस्ती में रहती थी, तथा एक कंस्ट्रक्शन साइड में काम करती थी। वह काम करते समय कल शाम साइट पर मूर्छित होकर गिर पड़ी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा थाना जारचा क्षेत्र में रहने वाले शमशाद पुत्र साबिर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप 23 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय