Monday, May 19, 2025

देवबंद में विद्युत पोल लगाते समय पोल हाईटेंशन लाइन से टकराया, करंट की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे

देवबंद (सहारनपुर)। श्मशान घाट की भूमि पर विद्युत पोल लगाते समय पोल हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे करंट की चपेट में आकर दो मजदूर झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से गंभीर अवस्था में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोतवाली क्षेत्र के गांव राजुपुर के समीप शमशान घाट की भूमि पर विद्युत पोल लगाते समय मजदूर मोहन पुत्र पवन और शुभम पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम सुनहेड़ी खड़खड़ी थाना गागलहेड़ी विद्युत पोल लगाते समय करीब से गुजर रही है हाईटेंशन लाइन से पोल टकराने के कारण करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें आनन- फानन मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से उपचार के लिए देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय