Tuesday, April 29, 2025

मुज़फ्फरनगर में पति कर रहा था तीसरी शादी, दूसरी पत्नी ने आकर कर दिया हंगामा

मोरना- तीसरी शादी करने का आरोप पति पर लगाते हुए पत्नी ने ऐन वक़्त पर  बखेड़ा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी की।  महिला के संग आये मायका पक्ष ने आरोपी पति पर पत्नी के साथ उत्पीडऩ करने के गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शादी को रुकवाने व अवैध शादी करने व करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव मोरना में करहेड़ा मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बारात आई हुई थी कि एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला उमा देवी ने बताया कि उसका पति चोरी छिपे शादी करने के लिये बारात लेकर मोरना आया है। अवैध रूप से हो रही शादी को होने नहीं देगी। महिला के द्वारा हंगामा करते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला  उमा देवी से घटना की जानकारी की।

उमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मायका खतौली थाना क्षेत्र के गाँव कढली में है। उसकी शादी मिल मन्सूरपुर निवासी व्यक्ति से 2021 में हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि पति की यह दूसरी शादी है। कुछ दिनों से वह मायका गयी हुई थी। गुरुवार को उसे सूचना मिली कि पति तीसरी शादी रचाने बारात लेकर मोरना पहुंचा है।

[irp cats=”24”]

तभी उमा देवी अपनी भाभी पिंकी, भाई कपिल, पिता चमन सिंह आदि के साथ मोरना पहुँची और ग्रामीणों को सच्चाई से अवगत कराकर  पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई। उमा देवी ने बताया कि पुलिस के आश्वासन के कुछ देर बाद आरोपी पुन: शादी के प्रयास में जुट गये। पुन: शादी रुकवाने पहुँची उमा देवी ने अपने व परिजनों के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाते हुए मोरना चौकी  पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने के गम्भीर आरोप भी लगाये हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय