Sunday, May 19, 2024

सहारनपुर में चल रहा आशाओं का धरना, सीएमओ व बीजेपी जिलाध्यक्ष के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। सहारनपुर में हकीकत नगर धरना स्थल पर आशाओं का धरना चल रहा है। वही आमरण अनशन पर बैठी आशाओं को सीएमओ व बीजेपी जिलाध्यक्ष ने आश्वासन देकर समाप्त कराया।

आपको बता दें हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर आशाओं का धरना एवं आमरण अनशन नवयुग नव दृष्टि प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में चल रहा था। आशाओं की मांग थी कि काफी समय से अटके मानदेय का भुगतान किया जाए। पहले आशाएं धरने पर बैठी और धरना प्रदर्शन के बाद भी मांगे पूरी ना होने पर यह धरना प्रदर्शन आमरण अनशन में बदल गया। जिसका पता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी एवं सीएमओ डॉ संजीव मांगलिक को लगा। पता लगते ही वह धरना स्थल पर पहुंचे और आशाओं की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के पश्चात आशाओं ने जूस पीकर अपना धरना एवं आमरण अनशन समाप्त किया। इस मामले में आशाओं का कहना था कि सीएमओ डॉक्टर संजीव मांगलिक द्वारा आशाओं को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि इस समय में उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वह 16 दिन फिर से धरने पर बैठ जाएंगी ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय