Tuesday, April 29, 2025

देवबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

देवबंद। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। बता दे कि महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ससुराल वालों ने विवाहिता को अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने ससुराल वालों पर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादरपुर में विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति, ससुर व सास सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। देवबंद क्षेत्र के थाना बड़गांव के गांव शबीरपुर निवासी सतपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री ममतेश की शादी 2018 में गांव बहादरपुर निवासी ललित पुत्र राजपाल के साथ हुई थी। उसने बताया कि उसने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था लेकिन शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे।

सतपाल ने बताया कि ममतेश के दो लड़की होने के बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। 5 जून को ममतेश के जेठ राजकुमार का फोन आया कि तुम्हारी पुत्री की हालत खराब है। जब हम गांव पहुंचे तो वहां हमें कोई नहीं मिला। पता चला कि ससुराल वाले ममतेश को उत्तराखंड के एक अस्पताल में लेकर गए है। जब वह वहां पहुंचे तो ममतेश की मौत हो चुकी थी। उत्तराखंड पुलिस ने ममतेश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भी करा दिया।

[irp cats=”24”]

सतपाल ने ससुराल वालों पर उसकी पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर ममतेश के पति ललित, सास मुन्नी, ससुर राजपाल व देवर अमित के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय