Saturday, February 22, 2025

दिल्ली में पुलिस के साथ झड़प के बाद कई छात्र हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मानवाधिकार दिवस मनाने के लिए विरोध स्थल जंतर-मंतर की ओर जा रहे विभिन्न संस्थानों के कई छात्रों को पुलिस के साथ झड़प के बाद हिरासत में लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान दो पुलिस कर्मियों के सिर में चोट लगी है। कुछ छात्र संगठनों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि हिरासत में लिए गए छात्रों को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस दावे का खंडन किया था।

यह भी दावा किया गया कि जंतर-मंतर की ओर जा रहे छात्रों में से एक लापता है। अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का एक समूह विजय चौक पर आया। धारा 144 का उल्लंघन होने के कारण छात्रों को तितर-बितर होने के लिए कहा गया। लेकिन वह इससे आक्रामक हो गए, जिस वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया।

अधिकारी ने आगे कहा कि इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को सिर में चोट लगी और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। लापता व्यक्ति के संबंध में लगाए गए आरोप गलत हैं, क्योंकि संबंधित व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय