Friday, April 11, 2025

नोएडा में महिला ने 4 साल के बेटे के साथ कर ली आत्महत्या, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 6 महीने की बच्ची को लेकर हाईराइज सोसाइटी की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला ने घटना के एक दिन पहले ही अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था। महिला का पति अमेरिका में जॉब करता है।

महिला अपने भाई और मां के साथ लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में रहती थी। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त सारिका (33) के तौर पर हुई है। वह भाई-मां के साथ टॉवर-2 की 16वीं मंजिल में रहती थी। महिला का एक 4 साल का बेटा भी है। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है। महिला अपने कमरे से उठी और बालकनी से नीचे कूद गई।

सारिका के भाई ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले ही यहां रहने आई थी। एक दिन पहले ही 4 साल के बड़े बेटे का जन्मदिन मनाया था। इसमें सारिका के ससुराल वाले भी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि बहन मानसिक तौर पर परेशान थी। वह डिप्रेशन में थी।

पुलिस ने परिजन और सोसाइटी में पूछताछ की है। सीसीटीवी भी चेक किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला डिप्रेशन में थी। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। फिलहाल, पुलिस महिला के डिप्रेशन के इलाज के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। महिला के फोन डिटेल्स को भी चेक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड का खुलासा, मंदिर में पुजारी करता था कुकर्म, देख लेने पर कराई हत्या, पुजारी समेत 3 गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय