Wednesday, April 16, 2025

हिसार में पत्नी ने काट डाली पति की जीभ, चिकित्सकों ने 15 टांके लगाकर जोड़ी, रात में हुआ था झगड़ा

हिसार। जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव ढाणी गारण निवासी एक व्यक्ति की जीभ उसकी पत्नी ने दांतों से काट डाली और वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। आरोप है कि जब उसके माता-पिता दौड़कर गये तो बहू ने उन्हें भी गालियां दी। जीभ कटने से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने 15 टांके लगाकर उसकी जीभ जोड़ी।

ढाणी गारण निवासी मायाचन्द ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे कर्मचंद की शादी करीब 10 साल पहले टोहाना के पास गांव की लड़की सरस्वती से हुई है। बेटा प्राइवेट जॉब करता है। उसके दो बच्चे हैं। रात को बेटा व उसकी पत्नी दोनों चौबारे में सोने के लिए गए। करीब नौ बजे बेटे के चिल्लाने की आवाज आई। बेटे कर्मचंद की मां चौबारे में गई। इस दौरान देखा कि कर्मचंद की जीभ से खून निकल रहा था और जीभ लटक रही थी।

कर्मचंद के पिता मायाचंद ने बताया कि बेटे के शोर मचाने पर उसकी मां चौबारे में गई। बेटे की जीभ कटी देख कर चिल्लाई कि बहू ने कर्मचंद की जीभ काट दी है। वह भागकर छत पर चौबारे में गए तो देखा कि कर्मचंद फर्श पर पड़ा था और उसके मुंह पर खून निकल रहा था। जीभ कटने के बाद वह बोल नहीं पा रहा था। कर्मचंद के सिर में भी चोट लगी थी।

कर्मचंद ने कहा कि जब वह घटना वाली जगह पर पहुंचे तो बहू गालियां निकालने लगी। परिजनों का कहना है कि बेटे ने इशारों में बताया कि पत्नी ने पहले उसका गला भी दबाया जिससे उसकी जीभ बाहर निकल आई। यह देख पत्नी ने दांतों से उसकी जीभ काट दी। इसके बाद उन्होंने बेटे को अस्पताल ले जाकर उसका ऑपरेशन कराया गया। हालांकि अभी वह बोल नहीं पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हरियाणा में गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर बॉयज हॉस्टल पहुंचा युवक, गार्ड की सतर्कता से खुली पोल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय