Wednesday, May 8, 2024

पूरे देश का किसान एक है, सरकार किसानों की जायज मांगों को माने: चौ. नरेश टिकैत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा है कि पूरे देश के किसान एक हैं, इसलिए सरकार को किसानों की बात अवश्य सुननी चाहिए। उन्होंने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी और केन्द्र सरकार से फ्री राशन देने की योजना को बंद करने की मांग भी की है। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कचहरी में डीएम आफिस पर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर सवार होकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश पर आज शहर में भाकियू का ट्रेक्टर मार्च निकाला। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कचहरी में शुरू हुए धरने पर बड़ी संख्या में किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर चौधरी ओमपाल मलिक ने धरने की अध्यक्षता व संचालन देव अहलावत ने किया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों को समर्थन दिया।

 

 

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को फ्री की योजनाएं बंद कर देनी चाहिए। मुफ्त का अनाज देने के बजाए लोगों के लिए शिक्षा और बेहतर चिकित्सा की व्यवस्था करें। मुफ्त का अनाज खाकर दिल्ली के कबूतर उडऩा भूल गए हैं। पंजाब और यूपी के गन्ने के भाव में 22 रुपये का अंतर है, एक देश में एक भाव रहना चाहिए। ट्रैक्टर मार्च के बाद कलक्ट्रेट में आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि फ्री की आदत हटानी होगी।

 

 

कुछ लोग आधा राशन बेचकर शराब पी लेते हैं, इससे सरकार का प्रयास भी बेकार हो जाता है। किसान की मेहनत भी गई और शराब पीने वाले व्यक्ति का परिवार भी गया। लोगों से आह्वान किया कि मेहनत से काम करें। दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि कबूतरों को वहां अनाज डाला जाता है। वहीं, अनाज बेचने वाले बैठे होते हैं। बिना मेहनत किए अनाज खाकर कबूतर उडऩा भूल गए हैं। आमजन की आवश्यकता केवल फ्री का अनाज ही नहीं है, बल्कि  बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, गैस और बिजली आपूर्ति भी है। किसान सहूलियत और सम्मान चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में 450 रुपये प्रति क्विंटल का भाव देने की बात कही थी।

 

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर का गेट जबरन खोलकर ट्रैक्टर अंदर घुसाए
मुजफ्फरनगर। डीएम आफिस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एसएसपी आफिस में भी जबरदस्ती ट्रेक्टर घुसा दिए, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मामला संभाल लिया। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का कचहरी में डीएम आफिस पर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश पर आज शहर में भाकियू का ट्रेक्टर मार्च निकाला गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बडी संख्या में किसान अपने ट्रेक्टरों पर सवार होकर कचहरी में डीएम आफिस पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।

 

 

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कचहरी में शुरू हुए धरने पर बड़ी संख्या में किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों को समर्थन दिया गया। इस दौरान बडी संख्या में किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर कचहरी में पहुंचे और एसएसपी ऑफिस के बंद गेट को भी जबरदस्ती खुलवा दिया। हालांकि पुलिस वालों ने कुछ विरोध भी किया, लेकिन भाकियू कार्यकर्ताओं की ताकत को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पडा, जिसके बाद एसएसपी ऑफिस में भी ट्रैक्टर खडे किए गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय