Friday, April 25, 2025

मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, 6 मोबाइल गिरफ्तार

नोएडा। मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उनके पैर में लगी है।

इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे गए 6 मोबाइल फोन, दो देसी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। दोनों बदमाश पव्वा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं, जो लूटपाट का पर्याय माना जाता है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) विशाल पांडे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाना बिसरख क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन की लूट हुई।

[irp cats=”24”]

पीड़ित की सूचना पर थाना बिसरख पुलिस शुक्रवार दोपहर को चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

उन्होंने बताया कि बदमाश रूकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाते हुए भागने लगे। बताया कि आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायर किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली रितिक गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी जनपद गाजियाबाद तथा प्रेम कुमार पुत्र पवन कामत निवासी गाजियाबाद के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 6 मोबाइल फोन, दो देशी तमंचे, कारतूस तथा लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश कुख्यात पव्वा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। यह गैंग लूटपाट, छिनैती का पर्याय माना जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनक स्वीकार की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय