Sunday, May 18, 2025

भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस सेवा से रिटायर्ड अधिकारी से एक करोड़ 68 लाख की ठगी

नोएडा । नोएडा के सेक्टर 36 में स्थित साइबर क्राइम पुलिस ने कनाडा से दवा में प्रयोग होने वाले कयूरविन नट्स दिलाने के नाम पर  भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस सेवा से रिटायर्ड अधिकारी से एक करोड़ 68 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को आज गिरफ्तार किया है।
 थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक सुश्री रीता यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दुर्गा मिश्रा उर्फ रंजीत मिश्रा है। उन्होंने बताया कि ओमेक्स एनआरआई सिटी ग्रेटर नोएडा में रहने वाले राजीव गुप्ता ने वर्ष 2021 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने फेसबुक के माध्यम से उनसे दोस्ती की तथा दवाओं में प्रयोग होने वाले कयूरविन नट्स जो कि कनाडा से आता है।
उसका व्यापार करवाने के नाम पर अपने खाते में 1 करोड,68 लाख रुपए डलवा लिया तथा धोखाधड़ी कर उनके पैसे हड़प लिया। उन्होंने बताया कि  पुलिस ने आज एक आरोपी दुर्गा प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय