Friday, October 25, 2024

उत्तरकाशी में नहीं होगी जुमे की नमाज, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का कड़ा पहरा

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में शुक्रवार को जुमे की नमाज मस्जिद में अदा नहीं की गई। मुस्लिम समुदाय ने अपने घरों में ही नमाज पढ़ी। हिंदू संगठनों ने फिलहाल दीपावली के मद्देनजर अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। आगामी चार नवंबर को महापंचायत बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने चेतावनी दी थी कि अगर प्रशासन ने जुमे की नमाज की अनुमति दी तो उग्र आंदोलन होगा और जरूरत पड़ने पर बाजार भी बंद कराए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान शिवनगरी में कंडार देवता मंदिर में दर्शन न करने देने पर आपत्ति जताई थी। स्वामी दर्शन लाल भारती दोपहर बाद उत्तरकाशी से देहरादून के लिए रवाना हाे गए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तरकाशी में शुक्रवार को शांति बनी रही। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तरकाशी में बाहरी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे स्थिति सामान्य हो सके। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबर फैलाने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार से स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाने की उम्मीद है।

बाजार बंद और लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
लाठीचार्ज के विरोध में यमुना घाटी के बाजार शुक्रवार को बंद रहे। गुरुवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में यमुना घाटी जिला उद्योग व्यापार मंडल ने बंद का आह्वान किया था। उत्तरकाशी के डुंडा और जिला मुख्यालय में भी बाजार बंद रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत ने बताया कि लाठीचार्ज के विरोध में हिंदू संगठनों की एकजुटता के चलते यह निर्णय लिया गया।

उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में हिन्दू संगठन के जितेंद्र सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जबकि 150-200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का फ्लैग मार्च और शांति की अपील
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू कर दी है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी मेहरबान सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

इस दौरान, उत्तरकाशी के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया। कोतवाली से विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड, हनुमान चौक, मुख्य बाजार और अन्य स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रही।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार, कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय