Tuesday, May 6, 2025

मुज़फ्फरनगर में करंट से झुलसी दूसरी बहन की भी मौत, भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, जेई को किया गया सस्पेंड

चरथावल। थाना क्षेत्र में करंट से झुलसी दूसरी किशोरी की भी दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर ऊर्जा निगम अधिकारियों के विरुद्ध हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और पुलिस अधिकारियों ने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया, जबकि ऊर्जा निगम अधिकारियों ने देर रात लापरवाही का दोषी मानते हुए अवर अभियंता को मौके पर ही निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

बताते चले कि दो अप्रैल की शाम को कसियारा निवासी बृजेश की पुत्री अनुष्का (12) और सोनम (10 ) विद्युत निगम की लापरवाही के कारण जंगल में झूलते तारों की चपेट में आकर झुलस गई थी। अनुष्का की मौके पर ही मौत हुई थी। भाकियू नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर शव नहीं उठने दिया था। विरोध के बाद जेई के खिलाफ लड़की की मौत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया था।

मंगलवार को उपचार के दौरान घायल सोनम भी जिंदगी की जंग हार गई, उसकी मौत की खबर गांव पहुंची तो शोक छा गया। भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा एवं चरथावल नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी सहित कार्यकर्ता गांव पहुंचे। पीडि़त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया की दूसरी बहन की भी मौत हो गई है। मगर, पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद जेई अनिल कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई परिजनों को प्रशासन के वादे के मुताबिक कोई मुआवजा राशि अब तक नहीं मिली।

[irp cats=”24”]

दूसरी किशोरी की मौत के बाद भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने देर रात हंगामा करते हुए धरना दिया, तो ऊर्जा निगम अधिकारियों ने जेई अनिल कुमार के निलंबन के आदेश जारी कर दिए। भारतीय किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा से डीएम ने फोन पर वार्ता की और उन्हें आश्वस्त किया कि शासन से अनुमन्य मुआवजा दिलाया जाएगा और पीडि़त परिवार को हर सम्भव मदद दीं जायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय