Sunday, April 20, 2025

सरकारी पुस्तकें कबाड़ में बेचने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका निलंबित

हमीरपुर। निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें बेंचने के मामले में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शुक्रवार को सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बदनपुर कंपोजिट की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आलोक सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सोशल मीडिया में सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बदनपुर कंपोजिट की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका/सहा.अध्यापिका अंजना वर्मा द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तकें बेंचने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी सुमेरपुर से कराई गई। जांच में वीडियो सही पाया गया। जिस पर तत्काल प्रभाव से इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित करते हुए कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पौथिया सुमेरपुर से संबंद्ध किया गया है। जांच अधिकारी के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने संसद में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय