Sunday, May 28, 2023

मेरठ में पत्नी को जुए में दांव पर लगाया, हारने के बाद बोला पति- दोस्त के साथ चली जाओ, पहुँच गयी थाने !

मेरठ। जुआ खेलने के दौरान एक शख्स अपनी पत्नी को दांव पर लगा बैठा और खेल के अंत में हार बैठा। जैसे ही इस बात की जानकारी पत्नी को हुई, वह डर गई। वह तत्काल थाने पहुंची और पुलिस के सामने पति की करतूत को बयां किया।  पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

शहर के लिसाड़ी गेट के पूर्वा अहमदनगर की घटना है। महिला ने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका पति नशे का आदी है। महिला के अनुसार, उसके पति को जुए और शराब की बुरी लत है। वह अक्सर अपने साथियों के साथ जुआ खेलते रहता है। उसकी आदत से वह काफी परेशान रहती है। महिला के मुताबिक, उसका पति घर आया तो कहने लगा कि वह उसे जुए में हार चुका है। वह उसके दोस्त के पास चली जाए।

महिला ने बताया कि उसका पति और उसके दोस्त अक्सर जुआ खेलते हैं। वह जुए में पैसे लगाते थे, लेकिन इस बार वह ऐसी हरकत करेंगे, उसे पता नहीं था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे जबरन दोस्त के पास भेजना चाहता है। उसे डर लगने लगा तो वह सीधे थाने आ गई। महिला ने बताया कि उसे अब समझ में नहीं रहा है कि वह अब आगे क्या करे। वह कैसे घर जाए।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय