Tuesday, May 13, 2025

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी इनामी गैंगस्टर को लगी गोली,कब्जे से एक देसी तमंचा,कारतूस बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।
 

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर-39 पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी सेक्टर-46 रेड लाइट चौराहे के पास बाइक पर सवार होकर आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगा। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने उसे घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर उसने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया।

 

 

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राजेश कश्यप उर्फ भेडा पुत्र बिशना निवासी ग्राम बसई, थाना फेस-3, नोएडा उम्र करीब 30 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश की गिरफ्तारी पर 25,000 रूपए का इनाम घोषित था। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश  के ऊपर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानो में लूट, चोरी के 26 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। इसके खिलाफ थाना सेक्टर 39 में वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय