Thursday, April 24, 2025

नोएडा कोर्ट में वकील से मिलने आया गैंगस्टर देसी तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार

नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चार बदमाशों गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।

 

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक सूचना का आधार पर उप निरीक्षक भारत सिंह ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे रवि शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

[irp cats=”24”]

 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि इसके खिलाफ थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी सूरजपुर कोर्ट में अपने वकील से मिलने आया था, तभी एक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश गैंग बनाकर लूटपाट करता है। इसके गैंग के कोमल, रवि शर्मा, सचिन, ताजुद्दीन, मौहम्मद फारूक, साका, तौफीक के खिलाफ एक फरवरी वर्ष 2024 को थाना ईकोटेक-3 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था

 

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने हसन अली पुत्र अफजल हुसैन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से एक चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने विष्णु पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है।

 

 

उन्होंने बताया कि इसके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के गेट नंबर 3 के पास से हुई है। आरोपी सोसायटी में रहने वाले लोगों को गांजा बेचने आया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने विशाल पुत्र राजेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने करीब 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय