Monday, May 19, 2025

कानपुर न्यायालय पेशी के दौरान फरार गैंगस्टर चौबीस घंटे में गिरफ्तार

कानपुर। न्यायालय में पेशी के दौरान गुरुवार को फरार गैंगस्टर को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया था।

 

पुलिस उपायुक्त पूर्वी एसके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कोर्ट में पेशी के दौरान गैंगस्टर का अभियुक्त सोनू सिंह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का इनाम घोषित करते हुए पांच टीमें लगायी गई थी। परिणाम स्वरूप ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगे कैमरों की मदद से इनामी को 24 घण्टे के अन्दर ही कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय