Wednesday, April 16, 2025

दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्‍या

नई दिल्ली। दिल्‍ली तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्‍टर प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी गई है। यह घटना आज शाम 5 बजे की बताई जा रही है। गैंगवार में पांच कैदी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जेल में गैंगवार के दौरान प्रिंस तेवतिया पर चाकुओं से हमला किया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम तिहाड़ जेल पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है। अन्य कैदियों का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है।

इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। तिहाड़ जेल के जेल नंबर 3 में बदमाशों के बीच चाकूबाजी के बाद एक बदमाश प्रिंस तेवतिया मृत पाया गया। आरोप रोहित चौधरी गैंग पर लगा है। तीन अन्य बदमाश भी घायल हो गए। मृतक के शव को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया।

 

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में कॉस्मोनॉटिक्स डे पर विशेष समारोह, राकेश शर्मा की उड़ान को किया याद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय