Friday, April 25, 2025

मिस्र में गैस पाइप में विस्फोट से ढही इमारत, दो लोगों की मौत और 20 घायल

काहिरा। मिस्र के दमनहोर के नील डेल्टा शहर में शुक्रवार को गैस पाइप में हुए विस्फोट से एक इमारत ढह गई।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में अभी भी लोग दबे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी है।

[irp cats=”24”]

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस घटना में दो बच्चों की मौत हुई है।

इससे पहले, मिस्र के दक्षिणी शहर अस्युइट में एक मकान ढहने से छह लोगों की मौत हो गई थी।

मिस्र में दशकों के लचर कानून प्रवर्तन के बाद सरकार ने हाल के वर्षों में अवैध निर्माण पर नकेल कसने की कोशिश की है। साथ ही, अधिकारी खराब निर्माण वाली इमारतों में रहने वालों को फिर से बसाने के लिए नए शहरों का निर्माण कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय