Sunday, April 27, 2025

बीजेपी विधायक से मेरी बेटी दिलवा दो, नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस से लगाई गुहार !

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी की श्रीनगर से विधायक मंजू त्यागी पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों ने श्रीनगर से बीजेपी विधायक मंजू त्यागी पर लड़की को बंधक बनाकर घरेलू काम करवाने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

लड़की विधायक के यहां साफ-सफाई और घरेलू काम करती है। हालांकि, मामले में अभी तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है।

पटेल नगर में रहने वाली ममता देवी पत्नी राममूर्ति ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया कि उसकी 14 साल की पुत्री को विधायक ने अपने यहां करीब दो साल से काम करने के लिए रखा था। आज तक कोई पैसा नहीं दिया है।

[irp cats=”24”]

आरोप है कि जब पुत्री रविवार शाम घर आई, तब पुत्री ने बताया कि वह विधायक के यहां काम नहीं करना चाहती है।
विधायक को इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने महिला और उसकी बेटी को बुलाया। आरोप है कि जब दोनों वहां गईं तब महिला और उसकी बेटी को पीटकर बेटी को बंधक बना लिया।

महिला ने पुलिस से बेटी को वापस दिलाने की मांग की। पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि कुछ आपसी विवाद था, जिसका उनका आपस में समझौता हो गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय