Saturday, March 29, 2025

गाजियाबाद में कमिश्नरेट पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए गिरफ्तारी अभियान

गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए गिरफ्तारी अभियान शुरू कर दिया है। कमिश्नरेट के अलग अलग थानों की पुलिस ने फरार चल रहे सात गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

अंकुर विहार थाना पुलिस ने फरार चल रहे सलीम उर्फ मोटा, आरिफ और कासिम निवासी मैन रोड डाबर तालाब को गिरफ्तार किया है। उक्त तीनों के खिलाफ फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर लोगों से रुपये हड़पने के केस दर्ज है। अंकुर विहार पुलिस ने तीनों को गैंगस्टर में निरूद्ध किया था तब से तीनों फरार चल रहे थे। लोनी पुलिस ने फरार चल रहे हनीफ निवासी नियर पीर रजा मस्जिद मुस्तफाबाद, अशोक कुमार निवासी ग्राम फतिहाबाद निठौरा, फैय्याज निवासी अमन गार्डन अशोक विहार को गिरफ्तार किया है।

 

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गोकशी, धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों के केस दर्ज हैं। काफी समय से वह फरार चल रहे थे। इसके अलावा थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने फैसल उर्फ फैजल निवासी ग्राम पावी सादकपुर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लोनी थाने की पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन के फर्जी कागजात बनाकर उनसे रुपये ठगता था। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय