Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद जिलाधिकारी ने जन शिकायतें सुनकर लोगों को दिया आश्वासन

गाजियाबाद। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर सुबह जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान उनके सामने प्रार्थियों द्वारा अनेक शिकायतें आईं। इस दौरान एक किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि पीडब्लूडी द्वारा नक्शे से विपरीत उनके खेत पर सड़क बनाई जा रही है। जिलाधिकारी ने जब पीडब्ल्यूडी अधिकारी से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि सुविधा के अनुरूप उनके खेत पर सिर्फ रोड़ी रखी हैं। सड़क नक्शे के अनुरूप बनाई है।

 

जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि तत्काल प्रभाव से रोड़ी को प्रार्थी के खेत से हटाया जाए। किसान की समस्या हुई हल तो उसने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई कि उसका किरायेदार उसके मकान पर फर्जी विद्युत मीटर लगवाने की कोशिश रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को एसडीओ को मार्क किया।

[irp cats=”24”]

 

 

इसके साथ घरेलू जमीनी मामले, आरटीई के तहत स्कूलों द्वारा एडमिशन ना लेना सहित अन्य कई प्रकरणों से जिलाधिकारी अवगत हुए। जिनमें से कई का मौके पर निस्तारण कराया। जनसुनवाई हेतु सुबह 10 बजे से लोगों का तांता लगा रहा। जिलाधिकारी ने सभी की शिकायत ध्यानपूर्वक सुनी। शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी को आदेश किया कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण व समयांतराल में निस्तारण किया जाए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम एल/एल शैलेन्द्र कुमार भाटिया उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय