Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद पुलिस ने सुलझा दी हत्या की गुत्थी,मां और बेटे का ​कातिल निकला बेटा, गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बुधवार को मां बेटे की हत्या का राज पुलिस ने फाश कर दिया। पुलिस ने महिला के बड़े बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे ने मां और छोटे भाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी ने बताया कि मां उसको पैसे नहीं देती थी। इसलिए उसने मां और छोटे भाई को मार डाला। हत्याकांड को लूट की घटना में तब्दील करने के लिए अलमारी से सामान बिखेर दिया था।

 

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका कालोनी में मंगलवार देर रात घर में सो रहे मां बेटे की हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने हत्या को लूट दिखाने के लिए घर में रखा सामान भी बिखेर दिया था। मृतका के बड़े बेटे पर पुलिस का शक गहराया तो उसने कड़ी पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया। मृतका यशोदा के बड़े बेटे धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उस पर करीब डेढ लाख का कर्ज था।

 

 

कर्ज उतारने और बच्चों की फीस भरने के लिए वो मां से पैसे मांग रहा था। लेकिन मां उसके बजाय अन्य दोनों भाई आकाश और बिजेंद्र को सपोर्ट करती थी। दो दिन पहले भी उसने देर रात मां से पैसे मांगे थे। लेकिन मां ने उसको बेइज्जत कर भगा दिया था। आरोपी धमेंद्र ने बताया कि वह देर रात डेढ बजे मां की हत्या के लिए पहुंचा था। इस दौरान छोटा भाई बिजेंद्र भी जाग गया। छोटे भाई ने शोर मचाने की कोशिश की। लेकिन उसने छोटे भाई को भी मार दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय