Thursday, May 15, 2025

गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने 40 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने नाजायज अफीम की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

उसके कब्जे से एक कार भी जब्त की गई है। क्राइम ब्रांच ने कविनगर थाना के शास्त्री नगर चौराहे के पास से अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से झारखंड से तस्करी कर लाया गया अफीम जब्त हुआ। उसकी शिनाख्त मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले कपडे़ की दुकान चलाता था।

उसमें ज्यादा कमाई नहीं हो रही थी। इसी बीच वह मादक पदार्थ विक्रेताओं के संपर्क में आया और उनके साथ मादक पदार्थों की बिक्री का काम शुरू कर दिया। वह झारखंड से माल लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय