Friday, May 16, 2025

गाजियाबाद में बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किया कलेक्ट्रेट का भ्रमण

गाजियाबाद। बाल भारती पब्लिक स्कूल, बृज विहार, गाजियाबाद द्वारा द्वारा चलाये जा रहे समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के मद्देनज़र जिन छात्राओं का रूझान भविष्य मे सिविल सर्विस की तरफ है उनको कलैक्ट्रेट का भ्रमण कराया गया।
​बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने काउंसलर मिताली चटर्जी की अगुवाई में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात की और उनसे अनुमति प्राप्त कर कलेक्ट्रेट का भ्रमण किया। जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं से मुलाकात के दौरान उन्हें सि​विल सर्विस से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
इस मुलाकात के दौरान एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट भी उपस्थित रहे। तदोपरांत छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट का विजिट किया गया जिसके उपरान्त छात्राऐं बेहत खुश दिखी। कलेक्ट्रेट का भ्रमण शाम्भवी वर्मा, आशवी कोहली, अगरिका भारद्वाज, यशिका कौशिक, आन्या परमार, अदित्रि केसरी, भव्या शिबोरा, खुशी चो​रारिया छात्राओं ने किया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय