Monday, April 28, 2025

नोएडा में पंजाब से बिहार प्रांत में शराब की तस्करी, 10 लाख का माल बरामद

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक कैंटर को पकड़ा है। इसमें से पुलिस ने 167 पेटी पंजाब प्रांत मार्का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यह शराब पंजाब से बिहार प्रांत में अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सूचना के आधार पर परी चैक के पास से एक आईसर कैंटर को पकड़ा है। इसके अंदर 167 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। यह शराब पंजाब प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जुनैद को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह शराब पंजाब प्रांत से बिहार प्रांत में अवैध रूप से बेचने के लिए कैंटर के अंदर भरकर ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि कैंटर में प्लास्टिक की टेबल के बीच के हिस्से को काटकर कुल 167 पेटी पंजाब राज्य की अंग्रेजी अवैध शराब की पेटियां बीच में रखकर तथा पुलिस से बचाव के लिए ऊपर व नीचे सही-सही टेबल लगाकर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पंजाव राज्य से बहुत सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार राज्य में ले जाकर अधिक कीमत में बेच देते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय