Monday, March 31, 2025

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025: अंबानी को 1 लाख करोड़ का झटका, अडानी ने लगाई छलांग, रोशनी नादर ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। हुरुन इंडिया ने 2025 की नई रिच लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की संपत्ति में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद वह 91.8 अरब डॉलर (लगभग 7.6 लाख करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में उन्हें 18वां स्थान मिला है।

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे को वाराणसी तक बढ़ाया जाएगा : योगी

दूसरी ओर, गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया है। अडानी समूह के संस्थापक की कुल संपत्ति 53.5 अरब डॉलर (लगभग 4.4 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है, जिससे वह दुनिया के 27वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 13% की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, मां और बेटी घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

इस बार की लिस्ट में HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर (Roshni Nadar) की संपत्ति ने भी खास सुर्खियां बटोरी हैं। वह दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं और टॉप 10 सबसे अमीर महिलाओं में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उनके पिता शिव नादर ने एचसीएल में अपनी 47% हिस्सेदारी उन्हें ट्रांसफर कर दी है, जिससे उनकी संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है।

मुज़फ्फरनगर में एमडीए ने चलाया बुलडोजर, 23 बीघा ज़मीन पर कट रही कॉलोनी की ध्वस्त

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने अपनी कुल संपत्ति में 100 बिलियन डॉलर की गिरावट के बावजूद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। वह पिछले पांच साल में चौथी बार इस सूची में पहले स्थान पर रहे हैं और 400 बिलियन डॉलर की संपत्ति पार करने वाले पहले व्यक्ति बने हैं।

 

इस बार की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अरबपतियों के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। भारत में 191 अरबपति हो गए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 165 थी। इनकी कुल संपत्ति 950 बिलियन डॉलर पहुंच गई है, जो केवल अमेरिका और चीन से पीछे है।

 

इस साल भी न्यूयॉर्क शहर दुनिया की अरबपतियों की राजधानी बना हुआ है। यहां 129 अरबपति रह रहे हैं। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका में कुल 870 अरबपति हैं, जिनमें से इस साल 96 नए अरबपति जुड़े हैं।

 

  1. मुकेश अंबानी – $91.8 बिलियन (7.6 लाख करोड़ रुपये)

  2. गौतम अडानी – $53.5 बिलियन (4.4 लाख करोड़ रुपये)

  3. शिव नादर – $34.2 बिलियन

  4. सावित्री जिंदल – $32.1 बिलियन

  5. सायरस पूनावाला – $30.5 बिलियन

  6. रोशनी नादर – $28.7 बिलियन

  7. दिल्लीपति हिंदुजा – $27.9 बिलियन

  8. राधाकिशन दमानी – $26.4 बिलियन

  9. उदय कोटक – $25.6 बिलियन

  10. कुमार मंगलम बिड़ला – $24.8 बिलियन

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय