Saturday, April 19, 2025

कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना- महिलाओं को दिया जाएगा दो हजार रु. प्रतिमाह : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार राज्य में गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर परिवार की महिला मुखिया के खाते में दो हजार रुपये प्रतिमाह देने की व्यवस्था कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का शुभारंभ कर्नाटक में आज शाम पांच बजे किया जाएगा।

सुरजेवाला ने कहा कि जो परिवार आयकर के दायरे से बाहर हैं, उस परिवार की महिला मुखिया इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। राज्य सरकार इस योजना पर इस वर्ष 18 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना से इस वर्ष 1 करोड़ 11 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। अगले वर्ष यह संख्या बढ़कर एक करोड़ 35 लाख तक हो जाएगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार 30 हजार करोड़ रुपये कर्नाटक की महिलाओं के खाते में हर वर्ष भेजने जा रही है।

सुरजेवाला ने कहा कि राज्य के हर घर की महिला मुखिया इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं। जो सरकारी सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकती हैं, सरकारी कर्मचारी उनके घर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएंगे। सुरजेवाला ने कहा कि इस योजना के बारे में कर्नाटक की महिलाओं ने ही पार्टी को सुझाव दिया था क्योंकि महिलाएं महंगाई से परेशान हैं। वह 1100 रुपये का एलपीजी सिलेंडर नहीं खरीद पा रही हैं। खाने का तेल, दाल के दाम अधिक होने के नाते हर परिवार परेशान है। उनकी यह परेशानी दूर करने के लिए कर्नाटक कांग्रेस ने यह पहल शुरु की है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर के सभी स्कूल आज 12 अप्रैल को रहेंगे बंद, शहर में गूंजेगी श्री बालाजी जन्मोत्सव पर भक्ति की धुन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय