Saturday, April 26, 2025

कानपुर में बिना चाबी के खुल गया लॉकर, नीचे पड़ा मिला पर्स, घर में मचा कोहराम,बैंक प्रबंधन पर केस दर्ज

 

कानपुर। कानपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉकर से 1.50 करोड़ रुपए के जेवरात चोरी हो गए जहा महिला को लॉकर खुला मिला। पीड़ित महिला की तहरीर पर नौबस्ता पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को नौबस्ता बसंत विहार के रहने वाले सूर्य कुमार अवस्थी की पत्नी रामा अवस्थी किदवई नगर के K-ब्लॉक में बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचीं। यहां उनका लॉकर है। जैसे ही वह लॉकर चेक करने पहुंची तो उनके होश उड़ गए। हाथ लगाते ही बगैर चाबी के लॉकर खुल गया। इस बात की जानकारी उन्होंने बैंक कर्मचारियों की दी। लेकिन उन्हें सही रिस्पांस नहीं मिला।

[irp cats=”24”]

जानकारी के अनुसार सूर्य कुमार अवस्थी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर हैं। उनकी पत्नी रामा अवस्थी अपनी बेटी श्रद्धा के साथ बैंक में लॉकर चेक करने गई थीं। लॉकर में हाथ लगाते ही वह अपने आप खुल गया। उसमें रखा 1.50 करोड़ का जेवरात गायब था।

डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि बैंक के लॉकर की जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम को भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी बैंक प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। लॉकर के नीचे खाली पर्स समेत अन्य सामान मिला है।

वहीं जेवरात के गायब होने की जानकारी मिलते ही सूर्य कुमार अवस्थी भी बैंक पहुंच गए। मामले में उन्होंने बैंक कर्मचारियों से बात की, लेकिन कर्मचारियों ने कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पूरे जीवन की कमाई चली गई। कोई भी जिम्मेदार कुछ नहीं बता रहा है। अब तो बैंक पर भी भरोसा नहीं रहा। वहीं रामा और श्रद्धा ने बताया कि एक-एक टॉप्स तक लॉकर में रख दिया था।

कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कराचीखाना ब्रांच में दो और लॉकरों से 70 लाख के जेवरात गायब होने की बात सामने आई है। अब तक बैंक के 9 लॉकरों से 3.25 करोड़ से ज्यादा के जेवरात चोरी हो चुके हैं। सिर्फ यही नहीं, बैंक के 4 अन्य लॉकरों का ताला भी चाबी से नहीं खुल रहा है। उधर, पीड़ित कस्टमर बैंक और पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय