Saturday, April 12, 2025

गुटबाजी: सपा जिलाध्यक्ष के स्वागत को नहीं पहुंचे विधायक और महानगर अध्यक्ष, जयवीर को बताया छुटा कारतूस

मेरठ। जिले का एक भी विधायक और महानगर अध्यक्ष नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का स्वागत करने नहीं पहुंचा। इस दौरान विपिन चौधरी ने जयवीर सिंह पर जमकर हमला बोला।

मेरठ की एतिहासिक धरती पर नई समाजवादी का जन्म हुआ है। अब हर कार्यकर्ता और नेता का सम्मान होगा। शुक्रवार को मेरठ पहुंचे सपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने यह बात कही।

शिवपाल यादव गुट के विपिन चौधरी को जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। जेल चुंगी स्थित सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए विपिन चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि 2027 तो अभी दूर है, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव पास है। 2024 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली भेजने का काम करेंगे। जो जिले के नेता आज कार्यक्रम में नहीं आए उनसे हमे कोई मतलब नहीं है। लेकिन जो कार्यकर्ता और नेता सपा कार्यालय पहुंचे हैं, उनके दम पर पार्टी को मजबूत करेंगे।

गुटबाजी से हुआ नए जिलाध्यक्ष का स्वागत
सपा में गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। शुक्रवार को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का कार्यालय में गुटबाजी से स्वागत हुआ। जब पदाधिकारी आपस में भिड़ गए, जिसके बाद जिलाध्यक्ष  विपिन चौधरी ने माफी मांगते हुए दोनों पक्षों को मनाया।

जिले के विधायक और महानगर अध्यक्ष नहीं पहुंचे
स्वागत कार्यक्रम में जिले का एक भी विधायक और महानगर अध्यक्ष तक नहीं पहुंचा। जिसको लेकर विपिन चौधरी ने कहा कि इसकी रिपोर्ट अखिलेश यादव को दी जाएगी। पार्टी में जो गुटबाजी करेगा उसकी रिपोर्ट अखिलेश यादव को देंगे और उनको बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें :  "वक्फ बिल और जुमे की नमाज पर मेरठ में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी-32 सेक्टरों में तैनात रही पुलिस"

विपिन चौधरी ने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह को छूटे हुए कारतूस बताया। कहा उनकी सपा में भी कोई वैल्यू नहीं थी और वहां भी नहीं होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय