Saturday, April 19, 2025

मेरठ में खेत में दबा मिला महिला के हाथ का पंजा, मचा हड़कंप

मेरठ। कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित खड़ौली गांव के एक खेत में महिला का हाथ का पंजा दबा मिला। शुक्रवार सुबह किसान खेत पर पानी देने के लिए पहुंचा तो उसे पंजा दबा हुआ दिखाई दिया। खेत में पंजा दबा देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। किसान ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।

वहीं, सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लगभग एक घंटे तक आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। लेकिन पुलिस को मौके से अन्य कोई अंग या शव बरामद नहीं हुआ।

हाईवे स्थित खड़ौली गांव निवासी कृष्ण पाल पुत्र समय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह भिंडी के खेत में पानी देकर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह वह खेत पर पहुंचा तो उसे खेत के किनारे पर ईंट का चट्टा लगा हुआ दिखाई दिया।

वहीं, ईंट के किनारे पर कुछ कुत्ते घूम रहे थे। जिसके बाद पीड़ित किसान ने कुत्तों को भगाया। ईंट के चट्टे को हटाकर देखा तो पीड़ित किसान के होश उड़ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :  मेरठ मेडिकल कॉलिज एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी, केस दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय