Saturday, May 10, 2025

ग्रेटर नोएडा के 30 किसानों को मिला आबादी का भूखंड, सीएम योगी का जताया आभार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा गांव के 30 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गया है। शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को आवंटन पत्र प्रदान किए। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ड्रा प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी कराई गई। इस मौके पर भूखंड पाने वाले किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

सरकारी आदेश के बाद ‘एक्स’ का फैसला, भारत में आठ हजार से अधिक अकाउंट होंगे ब्लॉक

 

 

बिरौंडा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे। इन किसानों ने भूखंड पाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग से इन भूखंडों को नियोजित करने के तुरंत बाद छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग की तरफ से शुक्रवार को किसानों को आवंटन पत्र जारी कर दिए गए।

 

 

 

पाकिस्तान से आने वाली सभी मिसाइलों को रोका गया, जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन भी रोके

 

इस मौके पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पारदर्शी प्रक्रिया की सहराना की। भूखंड पाने वाले किसानों ने खुशी जताते हुए प्राधिकरण के प्रति आभार जताया। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि इन सभी किसानों को आवंटन पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उसके बाद इन किसानों सेे तय समय सीमा में लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इस दौरान प्रबंधक प्रमोद, संदीप रावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय