Monday, April 28, 2025

हरियाणा का डीएम होता तो रगड़वा देते नाकः अभय चौटाला

शामली। अपर दोआब शुगर मिल में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों के चल रहे धरने पर आयोजित महापंचायत में पहुंचे इंडियन नेशनल रालोद हरियाणा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक अभय चौटाला ने कहा कि मिल मालिक को ब्याज सहित किसानों का भुगतान करना होगा। किसान को छेडेगों को किसान छोडने वाला नही है।

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर अपर दोआब शुगर मिल में किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को धरने के 89वे दिन किसानों के धरने पर पहुंचे इंडियन नेशनल रालोद हरियाणा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक अभय चौटाला ने कहा कि किसान यदि मजबूती के साथ लडाई को लडेगा तो सीएम और डीएम दोनों अपने पास चलकर आयेगे। मिल मालिक को ब्याज सहित आपका पैसा देना होगा।

[irp cats=”24”]

उन्होने कहा मिल मालिक को नही पता कि किसान कभी किसी को नही छेडता है। किसान तो बस अपने काम में मस्त है। अगर उसको कोई छेडता है तो फिर छोडता भी नही है। यह उनको सोचना चाहिए कि अगर उसके मां बाप धरने पर बैठे होते तो उसको कितनी पीडा होती। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री और मुख्यमंत्री से बात की जायेगी।

यही नही जिलाधिकारी को भी आज ही फोन कर किसानों की समस्याओं से रूबरू कराया जायेगा। कहा कि डीएम को भी पता होना चाहिए कि किसान सारा दिन अपने खेतों में काम काज कर शाम को धरना पर बैठता है। किसान को कितनी परेशानी होती है। किसानों की समस्याओं को समझे और सरकार को खिलकर भेजे कि किसान कितना परेशान है।

कहा कि किसान मजबूती के साथ धरने को चलाये। जहां पर डयूटी लगायेगी वही इंडियन नेशनल रालोद के पदाधिकारी मौजूद रहेगे। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच सिर्फ यमुना ही बहती है। ज्यादा दूरी नही है। एक आवाज पर हजारों की संख्या में आकर किसानों के साथ खडे होने का काम किया जायेगा। किसानों की लडाई लडने का काम किया जायेगा। इससे पूर्व उन्होने दिल्ली में चले किसानों के आन्दोलन को भी याद दिलाते हुए उससे प्रेरणा लेने का आहवान किया। धरने के संयोजक संजीव शास्त्री ने कहा कि जब तक भुगतान नही होता किसानों का धरना जारी रहेगा।

उन्होने आगे भी धरना जारी रखने की बात कही है।  इस अवसर पर धरने की अध्यक्षता ईश्वर सिंह बनत ने की, जबकि संचालन मिंटू कसेरवा ने किया। किसानों के धरने को सपा नेत्री इकरा हसन ने पहुंचकर समर्थन दिया।

मौके पर हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष समयपाल, सत्यवान, सत्यवान, इकबाल, पंकज, प्रभात मलिक, कर्मवीर देशवाल, अंकित पंवार, विकास पंवार, अरविन्द, जुमेन्द्र, उमेश प्रधान, विनय बाबा, धर्म सिंह, पंकज सरोहा, धर्मेन्द्र, निरान मलिक, राहुल बलवा, कृष्णपाल प्रधान, संजीव, बहादुर, पप्पू, नीरज पहलवान आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय