Saturday, April 26, 2025

हरियाणा पुलिस ने एमडीएम घोटाला के मास्टरमाइंड संजय तिवारी को रांची से किया गिरफ्तार

रांची। हरियाणा पुलिस ने एमडीएम घोटाले के मास्टरमाइंड संजय तिवारी को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। जालसाजी के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद जैसे ही संजय तिवारी जेल से निकले फरीदाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 101 करोड़ घोटाले के आरोपित संजय तिवारी को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की खंडपीठ ने 16.35 करोड़ रुपए जमा करने की शर्त पर हाल ही में चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी।

उल्लेखनीय है कि मिड डे मील के लिए स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की  हटिया शाखा में पांच अगस्त 2017 को रखे गए शिक्षा विभाग के करीब 101 करोड़ रुपए बिल्डर भानु कंस्ट्रक्शन के पार्टनर संजय तिवारी के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था।

[irp cats=”24”]

इसमें मैनेजर अजय उरांव की संलिप्तता बताई गई थी। मिड डे मील की यह रकम भानु कंस्ट्रक्शन के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे।

बिल्डर इनमें से 50 करोड़ रुपए निकालकर फरार हो गया था। मामला प्रकाश में आने के बाद एसबीआई ने खुद पैसा भरा, जिससे बैंक को नुकसान हुआ था। बैंक मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया।

सीबीआई ने सात दिसंबर 2017 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पूरे मामले की छानबीन शुरू की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय