Monday, May 19, 2025

हवन कुंड और यज्ञाचार्य नीचे, यजमान नेता ऊपर, दिग्विजय ने कसा तंज, नरोत्तम ने भी दिया जवाब,बताया-बाबर के हिमायती

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य दिग्विजय सिंह भाजपा पर कटाक्ष करने का कोई मौका चूकते नहीं है। हाल ही में भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय का भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन के कार्यक्रम में यज्ञाचार्य और हवन कुंड नीचे था। यजमान ऊंचे आसन पर बैठकर भूमि पूजन कर रहे थे।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि सावरकर के पढ़ाए हिंदुत्व के संस्कार हैं। सनातनी हिंदुओं के धर्म संस्कार में यजमान नीचे बैठा होता है। यज्ञ कराने वाले पुरोहित यजमान से ऊंचे आसन पर बैठकर धार्मिक क्रियाएं कराता है।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए यह भी लिख दिया, कि वह जबलपुर के दामाद है। संस्कारधानी के दामाद से यह गलती कैसे हो गई ?

दिग्विजय के बयान पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी जवाबी हमला बोलै है, उन्होंने लिखा कि  बाबर के हिमायती सावरकर की बात कर रहे हैं। हिंदू और हिंदुत्व पर सवाल उठाने वाले, भगवान राम और राम मंदिर पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह जैसे लोग सावरकर का पाठ पढ़ा रहे हैं !

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय