Saturday, May 10, 2025

देहरादून में आंधी और बारिश का कहर, पेड़ गिरने से यातायात बाधित

देहरादून। देहरादून में गुरुवार देररात तेज आंधी और बारिश से मुख्यमंत्री आवास के बाहर और राजधानी के कई स्थानों पर सड़कों पर पेड़ गिर गए। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया। फायर स्टेशन देहरादून की टीम ने पेड़ों को हटा कर यातायात को शुरू किया। दो दिन तक पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बर्फबारी और बारिश से लोग बेहाल हैं। इससे तापमान जरूर गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में आज के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी में मुख्यमंत्री आवास गेट नंबर- 2 और मेन गेट, विधानसभा डिफेंस कॉलोनी एकता बिहार जाखन, राजपुर रोड, अंजली डेयरी के सामने, होटल अकेता के पास, ब्लाइंड स्कूल सहित कई जगह सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

प्रदेश में 22 और 23 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 24 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों और शेष पर्वतीय जनपदों में कही-कहीं बूंदाबांदी और गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय