Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बेड और एंबुलेंस रिजर्व

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद में 12 अस्पतालों में 180 बेड रिजर्व किए गए हैं। इनमें छह निजी और छह सरकारी अस्पताल हैं। इसका उद्देश्य है कि कांवड़ियों के अचानक बीमार होने या चोट लगने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाए। यह सभी अस्पताल मोदीनगर, मुरादनगर और साहिबाबाद में सड़क के किनारे संचालित हैं। इसके अलावा 34 स्थानों पर एंबुलेंस भी खड़ी की जाएंगी। इनमें निजी अस्पतालों की 18 एंबुलेंस और सरकारी की 16 एंबुलेंस शामिल रहेंगी। यह सभी कांवड़ मार्ग पर अलग-अलग जगह तैनात रहेंगी।

 

 

एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर 20 स्थानों पर स्वास्थ्य जांच और निशुल्क दवाई वितरण शिविर लगाए जाएंगे। एसीएमओ ने बताया कि छह निजी और छह सरकारी अस्पतालों में कांवड़ियों के इलाज के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं।

 

 

सभी सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त कर्मचारी और दवाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टर और कर्मचारियों को मौजूद रहने का भी निर्देश जारी किया गया है। निजी अस्पताल संचालकों को निर्देश जारी किया गया है कि कांवड़ मार्ग पर 18 स्थानों पर एंबुलेंस एलर्ट मोड पर रखें, जिससे कि जरूरत पड़ने पर किसी भी कांवड़ियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय