Tuesday, June 25, 2024

उप्र में अभी तीन दिन लू करेगी परेशान, जल्द आएगा मानसून

कानपुर। उत्तर प्रदेश में चल रही पछुआ हवाओं से गर्म हवाएं लगातार राजस्थान से आ रही हैं। इससे जहां तापमान सामान्य से अधिक है, वहीं आर्द्रता कम होने से भीषण लू लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिन तक लू का प्रकोप कम नहीं होगा। इसके बाद मानसून सक्रिय होगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश करेगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस एन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 45.2 और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 34 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 19 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 7.1 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। साथ ही अभी गर्मी और लू की स्थित बनी रहेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय