Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में दो कार में जोरदार टक्कर, कैब चालक की मौत, महिला सहित दो घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना गांव के पास दो कार की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में कैब चालक की मौत हो गई। जबकि, कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बताया जाता है कि ओवर स्पीड और कोहरे के चलते हादसा हुआ। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी मयंक सिंह कैब ड्राइवर था। वह मंगलवार सुबह दिल्ली से देहरादून बुकिंग लेकर जा रहा था। जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में कैब में टक्कर मार दी।

[irp cats=”24”]

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कैब चालक व कार सवार तीन लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने कैब चालक मंयक सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा कार सवार एक महिला व चालक को हालात गंभीर होने पर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय