Tuesday, September 17, 2024

मेरठ में मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट में हिडन कैमरा, ऐसे खुला भेद

मेरठ। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित मैरिज हॉल में शर्मसार वाला मामला सामने आया। मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट में हिडन कैमरे मिलने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार रात की है। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर सेलिब्रेशन वैली होटल व मैरिज हॉल है। शनिवार की रात एक शादी समारोह था। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद थे। आरोप है कि मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट और कमरों में हिडन कैमरा लगे हुए थे।

दरअसल इसका खुलासा तब हुआ जब एक महिला अपने कपड़े बदलने के लिए बाथरूम में गई। वहां जाकर उनकी नजर ऊपर लगे कैमरे पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही वह भागते हुए कमरे से बाहर आई और दूसरी महिलाओं को जानकारी दी। इसके बाद महिलाओं ने होटल मैनेजर और स्टाफ पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि यहां पर कैमरे छुपाकर कपड़े बदलती महिलाओं के न्यूड फोटो और वीडियो बनाते हैं। पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लेकर उसको थाने भेज दिया। मालिक ने खुद को शहर से बाहर बताया है। इस पूरे मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आरोप है कि महिला शौचालय में हिडन कैमरे लगाए गए हैं जिनके माध्यम से महिलाओं की वीडियो बनाई जा रही है। होटल के कमरे की दीवारों पर छोटे-छोटे होल हैं जिनमें कैमरे फिट हैं और आयोजन में आई महिलाओं के वीडियो और फोटो निकाले जाते हैं। यह करतूत यहां तक सीमित नहीं रहती। इसके बाद महिलाओं को उनके न्यूड वीडियो और फोटो से ब्लैकमेल किया जाता है। मेरठ पुलिस ने महिलाओं की शिकायत के आधार पर मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय