Monday, April 29, 2024

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया इस्तीफा,कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच छोड़ा पद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की मुसीबत आज उस समय और बढ़ गई जब उनके सहयोगी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। जिसमें मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं।

आपको बता दें कि सुखविंदर ने नाराज मंत्री विक्रमादित्य के पद से इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद यह कदम उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने नाम लिए बिना सीएम सुखविंदर सुक्खू पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायकों को भी नजरंदाज किया गया, जिसका नतीजा कल दिखाई दिया। अब गेंद आलाकमान के पाले में है।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

क्रॉस वोटिंग करने वाले एक विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को CM पद से हटाने की मांग की थी। उधर, हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 11 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। जयराम ठाकुर बुधवार सुबह गवर्नर से मिले और फ्लोर टेस्ट की मांग की थी।

ठाकुर ने यह कदम मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के बाद उठाया। चुनाव में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के फेवर में वोट दिया था। इसके बाद सुक्खू सरकार पर संकट मंडराने लगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय