Friday, April 18, 2025

देवबंद में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो वृद्धों की मौके पर ही हुई मौत

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-सहारनपुर स्टेट हाइवे स्थित साखन नहर के निकट कोहरे के चलते ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सवार दो वृद्धो की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव का पंचनामा कराकर बिना किसी कार्रवाई के दोनों शव अपने साथ ले गये।

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी, भारत-चीन ने लिया फैसला

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागल थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी हाजी मोहम्मद मुस्तकीम (66) और मान सिंह (63)  अपने गांव पहाड़पुर से कोल्हूओं में गुड़ में प्रयोग होने वाली सुखलाई लेकर देवबंद आ रहे थे। जब उनकी ट्रैक्टर-ट्राली देवबंद स्थित साखन नहर के निकट पहुंची तो कोहरे के चलते अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

निरंजनी अखाड़े में बनाए गए दो नए महामंडलेश्वर, सनातन मजबूत करने का करेंगे काम

जिसमे दबकर हाजी मोहम्मद मुस्तकीम और मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद परिजनों को बुलाया गया। दोनों ही मृतकों के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव उनके सुपुर्द करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतको के शव उनके घर पहुंचने पर मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें :  स्कैम से बचने के लिए पीडब्ल्यूसी ने एक दर्जन से अधिक देशों में परिचालन बंद किया : एफटी रिपोर्ट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय