Saturday, May 17, 2025

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना ऐतिहासिक फैसला-भजनलाल

नागौर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं पी. वी. नरसिम्हा राव तथा हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से विभूषित करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

 

इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि जीवन पर्यंत किसान हितों के लिए कार्य करने वाले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय देश व प्रदेश के असंख्य किसानों का सम्मान है।

 

मुख्यमंत्री ने नागौर प्रवास के दूसरे दिन ग्राम सिंगड़ के निकट ढ़ाणी में प्रगतिशील किसानों से चाय पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि गांवों के सर्वांगीण विकास से ही प्रशस्त होगी। किसान वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए राज्य सरकार ने गेहूं की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 125 रुपये बोनस की बढ़ोतरी की है। साथ ही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपये की बढ़ोतरी का भी निर्णय किया गया है।

 

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय