Saturday, April 26, 2025

मेरठ में हॉकी कोच पर हमला कर किया घायल, थाने में दी तहरीर

मेरठ। जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र के मोहल्ला चौड़ा कुआं में मजलिस के दौरान टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक नेशनल हॉकी कोच तजम्मुल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कोच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पटेलनगर निवासी तजम्मुल हुसैन जैदी हॉकी कोच हैं।

पुलिस के अनुसार मजलिस में मौजूद अजीमुल हसन, उसके बेटों अली व आबिद ने गलत टिप्पणी की थी। इसका विरोध किया तो आरोपी उन्हें मजलिस से बुलाकर बाहर ले गए और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय