Tuesday, September 17, 2024

हॉकी इंडिया ने की भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए नए सहयोगी स्टाफ की घोषणा

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए नए सहयोगी स्टाफ की घोषणा की है। रेट हल्केट और एलन टैन क्रमशः विश्लेषणात्मक कोच और वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल होंगे, जबकि जापान महिला हॉकी टीम के पूर्व मुख्य कोच एंथनी फेरी भारतीय महिला हॉकी टीम के विश्लेषणात्मक कोच का पद संभालेंगे।

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। भारत में हॉकी की गवर्निंग बॉडी ने इससे पहले क्रेग फुल्टन को पुरुषों की हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेट ने 2010 और 2018 के बीच 155 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 2020 में, रेट नीदरलैंड महिला हॉकी टीम के सहायक कोच रहे थे। वह एफआईएच महिला प्रो लीग 2020-21, यूरोपीय चैंपियनशिप और टोक्यो ओलंपिक के दौरान सहयोगी स्टाफ का हिस्सा थे। 2022 में रेट ने स्कॉटलैंड मेन्स हॉकी टीम के लिए सहायक कोच की भूमिका निभाई और मुख्य कोच के रूप में स्कॉटलैंड अंडर-21 मेन्स हॉकी टीम का नेतृत्व भी किया।

वहीं, एलन टैन के पास जनवरी 2011 और सितंबर 2021 तक एनएसडब्ल्यू इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में काम करने का दस से अधिक वर्षों का अनुभव है।

उन्होंने अगस्त 2021 से मार्च 2023 तक व्हीलचेयर रग्बी ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम प्रबंधक की भूमिका भी संभाली।

एलन ने सितंबर 2021 से मार्च 2023 तक यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी सिडनी में बैचलर एक्सरसाइज़ एंड स्पोर्ट साइंस के लिए लैबोरेटरी ट्यूटर और यूनिट एसेसर मार्कर के रूप में काम किया।

इस बीच, एनालिटिकल कोच की भूमिका निभाने वाले एंथोनी फेरी को दिसंबर 2008 और 2011 के बीच हॉकी एसीटी और हॉकी ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच के रूप में तीन साल कार्य किया है।

वह अगस्त 2011 और फरवरी 2017 के बीच कनाडा मेन्स हॉकी टीम के हेड कोच और हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सुर्खियों में आए, कनाडा ने इतिहास में पहली बार विश्व लीग योग्यता प्रणाली के माध्यम से 2016 रियो ओलंपिक खेलों के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया।

उन्होंने कनाडा की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम को लगातार दो बार जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में मदद की। फरवरी 2017 और अगस्त 2020 के बीच फेरी ने मुख्य कोच और उच्च प्रदर्शन निदेशक के रूप में जापान महिला हॉकी टीम का नेतृत्व भी किया। उनके मार्गदर्शन में, जापान ने 2018 में एशियाई खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। फेरी ने अगस्त 2020 से अप्रैल 2022 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका की महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच और उच्च प्रदर्शन निदेशक की भूमिका निभाई।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्म डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “हम भारतीय पुरुष और महिला टीम के लिए नए कोचिंग स्टाफ का स्वागत करते हैं। हॉकी इंडिया की ओर से, मैं भारतीय खेल प्राधिकरण को तत्काल आधार पर उनकी नियुक्तियों को संसाधित करने के लिए धन्यवाद देता हूं और 2023 में चीन में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों को तैयार करने में उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं। मैं रेट हल्केट, एलन टैन और एंथोनी फेरी को उनकी नई भूमिकाओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय